पुनर्विकास को मिली रफ्तार
मुंबई के बोरीवली और कांदिवली रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद उनके निर्देश पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेशनों का दौरा किया है. बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो चुकी है.
अधिकारियों का दौरा और विस्तृत चर्चा
विधायक संजय उपाध्याय के अनुसार, रेल मंत्री के आदेश पर रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) के वाइस चेयरमैन मनोज गर्ग और सीपीएम डी.के. मिश्रा ने बोरीवली स्टेशन का जायजा लिया. इसके बाद एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई, जिसमें स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने पर गहन चर्चा हुई.
पुनर्विकास योजना की मुख्य विशेषताएं
इस प्रोजेक्ट के तहत यात्रियों के सहज आवागमन और वाहनों की बेहतर कनेक्टिविटी पर ध्यान दिया जाएगा. स्टेशन परिसर में आधुनिक सुविधाएं, पर्याप्त टिकट विंडो, साफ-सुथरे स्वच्छता गृह और सभी प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर लगाए जाएंगे. कम जगह में बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्टेशन की इमारतों का एकीकृत विकास किया जाएगा.
कांदिवली स्टेशन बनेगा नया ‘हब’
बोरीवली स्टेशन पर यात्रियों के भारी दबाव और भीड़ को कम करने के लिए कांदिवली स्टेशन को एक बड़े ‘हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा. उपनगरीय निवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए सरकार कुछ अन्य जगहों पर भूमि अधिग्रहण करने पर भी विचार कर रही है.
जनता के सुझावों से बनेगा फाइनल प्लान
इस योजना को जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए अगले हफ्ते बोरीवली स्टेशन पर एक विशेष कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों और यात्रियों से सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें नए स्टेशन प्लान में शामिल किया जाएगा. अगले 10 दिनों में इस प्लान पर डिटेल वर्किंग पूरी कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
