मुंबई: कुरार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 2, 5 और 6 फरवरी 2026 को कुरार पुलिस थाना क्षेत्र में की गई।
गुप्त सूचना से हुआ खुलासा
पुलिस उपनिरीक्षक रफीक मुजावर और एटीसी पथक गश्त पर थे, तभी खबरी के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक हुमेरा पार्क गार्डन, तुबा होटल, साहिल होटल और पठाणवाड़ी, कुरारगांव (मालाड पूर्व) परिसर में आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया।
भागने से पहले दबोचे गए आरोपी
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर चारों संदिग्धों को भागने का मौका दिए बिना हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ के लिए कुरार पुलिस थाने लाया गया।
पूछताछ में कबूली सच्चाई
थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले टालमटोल की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल कर ली।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों के नाम
1) तुहीनुर जॉयनल सरदार (30) – पेशा: चिकन शॉप, निवासी: वसई (प), पालघर
2) मोहम्मद अब्दुल मोमिन मो. लतीफ सरदार (52) – पेशा: दिहाड़ी मजदूर, निवासी: वसई (प), पालघर
3) नजरुल इस्लाम शोर अली बिस्वास (41) – पेशा: भंगार खरीद-बिक्री, निवासी: वसई (प), पालघर
4) मो. इमामुल हक्क मो. तैयबुर रहमान (46) – पेशा: दिहाड़ी मजदूर, निवासी: वसई (प), पालघर
बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद
जांच के दौरान आरोपियों के पास से बांग्लादेश का स्थायी निवास प्रमाणपत्र, नागरिकता प्रमाणपत्र और बांग्लादेश नेशनल आईडी कार्ड बरामद किए गए।
वापस भेजने की कार्रवाई शुरू
चारों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ‘रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर’ प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग), पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-12) और सहायक पुलिस आयुक्त (समता नगर विभाग) के मार्गदर्शन में की गई। इसमें पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर क्षीरसागर, उपनिरीक्षक रफीक मुजावर सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
