मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और दिशा पाटनी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्ट पूरी तरह फर्जी निकला है। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा पाटनी के साथ तस्वीर साझा करते हुए अपने रिश्ते की पुष्टि की है और दोनों शादी करने जा रही हैं। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि यह पोस्ट एडिटेड और भ्रामक है।
वायरल पोस्ट में किया गया था शादी का दावा
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे पोस्ट में लिखा गया था, “एक अध्याय खत्म करने के बाद मुझे अपना हमेशा का साथ उसमें मिला है। दिशा और मैं अब इस प्रेम कहानी को शादी में बदलने के लिए तैयार हैं।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और कई यूजर्स ने इसे सच मान लिया।
पुरानी तस्वीर का किया गया इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि वायरल पोस्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर पुरानी है। यह फोटो जून 2025 की है, जब दिशा पाटनी के जन्मदिन के मौके पर मौनी रॉय और दिशा ने इस्कॉन मंदिर का दौरा किया था। उसी तस्वीर को एडिट करके फर्जी दावा फैलाया गया।
तलाक की खबरों के बीच बढ़ी अफवाहें
पिछले कुछ दिनों से मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में थीं। इसी बीच दिशा पाटनी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई थी। कई लोगों ने बिना किसी तथ्य के दिशा को इस रिश्ते में दरार की वजह बताना शुरू कर दिया।
संयुक्त बयान जारी कर दी सफाई
इन अफवाहों के बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक संयुक्त बयान जारी किया। बयान में दोनों ने कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा उनकी निजी जिंदगी में अनावश्यक और दखल देने वाली दिलचस्पी दिखाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और निजी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए समय ले रहे हैं।
झूठी कहानियां फैलाने पर जताई नाराजगी
अपने बयान में मौनी और सूरज ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है और कई काल्पनिक कहानियां फैलाई जा रही हैं, जिनका उनकी वास्तविक जिंदगी से कोई संबंध नहीं है। दोनों ने कहा कि बदलती व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सम्मान और समझदारी के साथ अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।
दोस्ती बनाए रखने की कही बात
संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि दोनों इस कठिन दौर को निजी रूप से संभालना चाहते हैं और भविष्य में अपनी दोस्ती को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और समर्थन देने की अपील भी की।
ये बकवास है!
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

