जम्मू : (Jammu) कश्मीर घाटी में जारी भीषण ठंड ‘चिल्लेई कलां’ (‘Chillai Kalan’) का असर अब जम्मू संभाग में भी दिखाई देने लगा है। जम्मू संभाग में कड़ाके की ठंड के साथ शाीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गया हैं। इसी बीच कश्मीर में डल झील सहित घाटी के कई हिस्सों में जल निकाय जम गए हैं। कई इलाकों में पाइपों में पानी जमने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

जम्मू शहर में आज सुबह से ही धुंध छाई हुई है और इस दौरान सर्द हवाएं भी चल रही है। पिछले दिनों के मुकाबले आज ठंड अधिक महसूस की जा रहा है। लोग अपने आप को पूरा ढ़क कर घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। घरों में भी लोग अपने आप को गर्म रखने के लिए रूम हीटर, बलोर, कांगड़ी व छोटी आग का उपयोग कर रहे हैं। शुष्क व सर्द मौसम के कारण कईं प्रकार की बीमारियां भी लोगों को जकड़ रही हैं। बारिश न होने से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version