मुंबई. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में और नगरविकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की उपस्थिति में मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) का 2025-26 के लिए 40,187.41 करोड़ रुपए का बजट महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने शुक्रवार को एमएमआरडीए के सभागृह में प्रस्तुत किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि निकट भविष्य में मुंबई के कायापलट करने वाली कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर एमएमआरडीए काम कर रहा है. एमएमआरडीए की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के कारण महानगर का महत्व और बढ़ेगा.
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और वैश्विक स्तर की सेवाएं प्रदान करने के लिए इस बजट में 35,151.14 करोड़ रुपए अर्थात कुल खर्च का लगभग 87% पायाभूत परियोजनाओं के लिए आरक्षित किया गया है. इसमें मेट्रो मार्गों का विस्तार, नए सुरंग मार्ग, सागरी मार्ग, जलस्रोत विकास और शहरी पायाभूत सुविधाएं जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शामिल हैं. इस बजट के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानत: 36,938.69 करोड़ रुपए के राजस्व की जरूरत होगी.
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र का सर्वांगीण और गतिमान विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. नए मेट्रो मार्गों से लेकर जलस्रोत परियोजनाओं तक हर क्षेत्र में समावेशी विकास करने वाला यह बजट है. एमएमआरडीए की योजनाएं मुंबई को एक वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी. एमएमआरडीए द्वारा प्रस्तुत 2025-26 का बजट दूरदृष्टि वाला, व्यापक और मुंबई महानगर क्षेत्र के बहुआयामी विकास को सुनिश्चित करने वाला दस्तावेज है. उन्होंने कहा कि 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
एमएमआर बनेगा वैश्विक शहर
एमएमआरडीए के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा
35,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट सीधे परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया है. मेट्रो मार्ग विस्तार, भूमिगत मार्ग, जलस्रोत विकास, नए व्यापारिक केंद्र – ये सभी मुंबई महानगर क्षेत्र के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं. एमएमआरडीए का 2025-26 का बजट केवल संख्याओं का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह मुंबई महानगर क्षेत्र के भविष्य का खाका है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एमएमआरडीए के नेतृत्व में यह बजट मुंबई और महानगर क्षेत्र को वैश्विक शहर बनने की यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा. इस बजट से मुंबई महानगर क्षेत्र में एकीकृत, संतुलित और तेज विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे यात्रा समय और दूरी कम होगी और यातायात जाम में राहत मिलेगी.
एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – मुख्यमंत्री फडणवीस
इस बजट पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र महाराष्ट्र के आर्थिक विकास की रीढ़ है. मुंबई महानगर क्षेत्र में चल रही पायाभूत परियोजनाओं का काम राज्य की प्रगति की गति को तेज कर रहा है. दावोस में हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान महाराष्ट्र ने कुल 15.70 लाख करोड़ रुपए की निवेश राशि के साथ 54 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से एमएमआरडीए ने अकेले 11 समझौते किए हैं, जिनका कुल निवेश 3.50 लाख करोड़ रुपए है. यह सभी समझौते एमएमआरडीए की नेतृत्व में हुए हैं और यह महाराष्ट्र में निवेश के प्रति वैश्विक स्तर पर विश्वास को दर्शाते हैं. यह बजट एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
बजट में परियोजनाओं के लिए निधि आवंटन:
मेट्रो परियोजना मार्ग 2B: डी.एन. नगर – मंडाले – 2,155.80 करोड़ रुपए
मेट्रो परियोजना मार्ग 4: वडाला – घाटकोपर – मुलुंड – ठाणे – कासारवडवली – 3,247.51 करोड़ रुपए
मेट्रो परियोजना मार्ग 5: ठाणे – भिवंडी – कल्याण – 1,579.99 करोड़ रुपए
मेट्रो परियोजना मार्ग 6: स्वामी समर्थ नगर – कांजुरमार्ग – 1,303.40 करोड़ रुपए
मेट्रो परियोजना मार्ग 9: दहिसर से मिरा-भाईंदर और 7A (अंधेरी से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) – 1,182.93 करोड़ रुपए
मेट्रो परियोजना मार्ग 12: कल्याण – तलोजा – 1,500.00 करोड़ रुपए
विस्तारित मुंबई शहरी पायाभूत सुविधा परियोजना – 521.47 करोड़ रुपए
ठाणे से बोरीवली (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान) 4 लेन भूमिगत मार्ग – 2,684.00 करोड़ रुपए
मुंबई शहर में ऑरेंज गेट, पूर्व मुक्त मार्ग से मरीन ड्राइव तक सागरी किनारे पर भूमिगत मार्ग निर्माण – 1,813.40 करोड़ रुपए
उत्तन से विरार सागरी किनारा परियोजना – 2,000.00 करोड़ रुपए
प्रादेशिक जलस्रोत विकास (सुर्या, कालू, देहरजी परियोजना) – 1,645.00 करोड़ रुपए
ठाणे घोडबंदर मार्ग पर गायमुख से फाउंटन होटल जंक्शन तक भूमिगत मार्ग निर्माण – 1,200.00 करोड़ रुपए
फाउंटन होटल जंक्शन से भाईंदर तक उन्नत मार्ग निर्माण – 1,000.00 करोड़ रुपए
के.एस.सी. नव नगर परियोजना (कर्णाला – साई – चिरनेर – NTDA) – 1,000.00 करोड़ rupe
2025-26 के लिए नए परियोजनाएं:
मेट्रो मार्ग 5 का विस्तार: दुर्गाडी (कल्याण) से उल्हासनगर
मेट्रो मार्ग 10: गायमुख से शिवाजी चौक (मीरा रोड)
मेट्रो मार्ग 13: शिवाजी चौक (मीरा रोड) से विरार
मेट्रो मार्ग 14: कांजूरमार्ग – बदलापूर
ठाणे घोडबंदर मार्ग पर गायमुख से फाउंटन जंक्शन तक भूमिगत मार्ग निर्माण भाग 1
ठाणे घोडबंदर रोड पर फाउंटन होटल जंक्शन से भाईंदर तक उन्नत सड़क निर्माण भाग 2
ऐरोली सुरंग से कटाई नाका रोड (भाग 3) 6.71 किमी सड़क
विस्तारित मुंबई शहरी पायाभूत सुविधा परियोजना के अंतर्गत (Extn. MUIP)
क) मिरा-भायंदर नगर पालिका क्षेत्र में काम
सुभाष चंद्र बोस मैदान से उत्तन तक सड़क निर्माण
घोडबंदर से जैसल पार्क 60 मीटर/30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण
राष्ट्रीय राजमार्ग के समानांतर घोडबंदर साई पैलेस से ठाकुर मॉल तक 30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण
मिरा रोड पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण
अपेक्षित राजस्व और खर्च का विवरण
अपेक्षित उत्पन्न
राज्य शासन से प्राप्त उपकर्ज: 2,082.00 करोड़ रुपए
जमीन की बिक्री: 7,344.00 करोड़ रुपए
कर्ज: 22,327.35 करोड़ रुपए
अन्य जमा राशि: 856.07 करोड़ रुपए
केंद्र से राजस्व: 305.27 करोड़ रुपए
सरकारी अनुदान / विकास हक: 1,024.00 करोड़ रुपए
शहरी परिवहन (यूटीएफ): 3,000.00 करोड़ रुपए
कुल उपत्पन्न: 36,938.69 करोड़ रुपए
कुल खर्च: 40,187.41 करोड़ रुपए
आवश्यकता से अधिक राजस्व के लिए वित्तीय घाटा: 3,248.72 करोड़ रुपए