मुंबई : शिवसेना (UBT) के सांसदों के बाद अब विधायकों को लेकर शिंदे गुट के कथित ‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को मातोश्री पर सभी विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में विधानसभा के 19 और विधान परिषद के 5 सदस्य मौजूद रहे। केवल विधायक राहुल पाटील (Rahul Patil) पारिवारिक कार्यक्रम के कारण शामिल नहीं हो सके।
राहुल पाटील ने दी गैरहाजिरी की जानकारी
ठाकरे गुट के अनुसार, राहुल पाटील इस समय परभणी में हैं। उन्होंने पहले ही अपनी अनुपस्थिति की जानकारी पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को दे दी थी।
नागपुर में होगा रामरक्षा आंदोलन
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रामरक्षा आंदोलन को तेज करने पर चर्चा हुई। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अगले सप्ताह नागपुर में आंदोलन किए जाने की संभावना है। इस आंदोलन में उद्धव ठाकरे खुद शामिल हो सकते हैं।
राज्यभर में आंदोलन की तैयारी
बैठक में विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में आंदोलन को मजबूत करने और राज्यभर में इसे प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। सूत्रों के अनुसार, नागपुर में राम मंदिर दानपेटी चोरी के मुद्दे को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version