Hindi News / Featured / Maharashtra

महाराष्ट्र भाजपा में बड़े फेरबदल : शेलार, लोढ़ा, उपाध्ये को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

Article Top Ad

सभी प्रकोष्ठों के नए प्रभारी घोषित
संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र भाजपा (Bharatiya Janata Party) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय स्तर पर बदलाव के बाद अब प्रदेश भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी और सहप्रभारियों की नई जिम्मेदारियां घोषित की हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) ने 24 अगस्त 2026 को इन नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें आशीष शेलार (Ashish Shelar), मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) और केशव उपाध्ये (Keshav Upadhye) समेत कई प्रमुख नेताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ने संगठन के विस्तार के साथ विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक समूहों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति अपनाई है।
प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भूषण महाडिक (Bhushan Mahadik), बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की विश्वास पाठक (Vishwas Pathak) और उद्योग प्रकोष्ठ की अरुण लखानी (Arun Lakhani) को दी गई है। चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. भारती पवार (Dr. Bharati Pawar) और सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रवीण दरेकर (Pravin Darekar) को सौंपी गई है। इसी तरह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का दायित्व आशीष शेलार (Ashish Shelar), शिक्षक प्रकोष्ठ का सुनील लोढ़ा (Sunil Lodha), व्यापार प्रकोष्ठ का किरीट भंसाली (Kirit Bhansali) और आर्थिक प्रकोष्ठ का जिम्मा मिलिंद कानडे (Milind Kanade) संभालेंगे।
सामाजिक वर्गों पर संगठन की नजर
भटके-विमुक्त प्रकोष्ठ के प्रभारी गोपीचंद पडळकर (Gopichand Padalkar) होंगे। दिव्यांग प्रकोष्ठ में डॉ. भागवत कराड (Dr. Bhagwat Karad) को प्रभारी और जयसिंग कृष्णराव चव्हाण (Jaysing Krishnarao Chavan) को सहप्रभारी बनाया गया है।
आध्यात्मिक समन्वय की जिम्मेदारी तुषार भोसले (Tushar Bhosale), परिवहन प्रकोष्ठ की अनुप मोरे (Anup More), स्नातक प्रकोष्ठ की सुनील लोढ़ा (Sunil Lodha) और दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राजेश पिल्ले (Rajesh Pillai) को दी गई है।
जैन समाज से लेकर ग्राम विकास तक जिम्मेदारियां
जैन समाज के लिए मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha), सेवाभावी संस्थाओं के संपर्क के लिए डॉ. विनय सहस्रबुद्धे (Dr. Vinay Sahasrabuddhe) और वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ के लिए सुनील करजतकर (Sunil Karjatkar) को जिम्मेदारी मिली है।
वहीं आयुष्मान भारत की जिम्मेदारी डॉ. सुजय विखे पाटील (Dr. Sujay Vikhe Patil) और ग्राम विकास तथा पंचायतराज की जिम्मेदारी सुधाकर भोयर (Sudhakar Bhor) को सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्वेता शालिनी (Shweta Shalini) और फ्रेंड्स ऑफ भाजपा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी उषा वाजपेयी (Usha Vajpayee) को दी गई है।
आईटी, मीडिया और अन्य प्रकोष्ठ भी शामिल
आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी तेजस मालविया (Tejas Malviya), क्रीड़ा प्रकोष्ठ के केदार जाधव (Kedar Jadhav), बंगाली प्रकोष्ठ के शुभागत दास (Shubhagat Das) और रेल यात्री प्रकोष्ठ के कैलास वर्मा (Kailas Verma) होंगे। इसके अलावा अभियंता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रशांत ठाकुर (Prashant Thakur), राजस्थानी प्रकोष्ठ की देवीसिंह पुरोहित (Devisingh Purohit), मीडिया प्रकोष्ठ की केशव उपाध्ये (Keshav Upadhye), सुशासन प्रकोष्ठ की प्रदीप पेशकार (Pradeep Peshkar) और विदेश संबंध प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सुनील राणे (Sunil Rane) को दी गई है। इसी तरह से तृतीयपंथी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. सान्वी जेठवा (Dr. Saanvi Jethwa) को सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने और सामाजिक, व्यावसायिक तथा विभिन्न समुदायों के बीच जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad