टॉप 5 से बीजेपी बाहर
अमीन पटेल लगातार शीर्ष पर
आदित्य ठाकरे 18वें स्थान पर
15वीं विधानसभा में सवाल पूछने की संख्या 72 फीसदी घटी।
कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन
मुंबई : गैर-सरकारी संगठन प्रजा फाउंडेशन (Praja Foundation) द्वारा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में जारी ‘मुंबई एमएलए रिपोर्ट कार्ड 2026’ (Mumbai MLA Report Card 2026) के अनुसार, कांग्रेस (Congress) के विधायकों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मुंबादेवी से कांग्रेस विधायक अमीन पटेल (Amin Amir Ali Patel) 82.89 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। मालाड पश्चिम से अस्लम शेख (Aslam Ramjanali Shaikh) 80.58 अंकों के साथ दूसरे और धारावी से डॉ. ज्योति गायकवाड़ (Jyoti Eknath Gaikwad) 80.30 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाकर कांग्रेस ने विधायकी कामकाज, सदन में उपस्थिति और जनहित के मुद्दे उठाने में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
बीजेपी टॉप 5 से बाहर, शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन कैसा रहा?
प्रजा फाउंडेशन की इस रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई भी विधायक टॉप 5 में जगह नहीं बना सका। बीजेपी की ओर से मनीषा चौधरी (Manisha Ashok Chaudhary) 72.75 अंकों के साथ 6वें स्थान पर और योगेश सागर (Yogesh Sagar) 72.67 अंकों के साथ 7वें स्थान पर रहे।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – SS (UBT) के दो विधायकों ने टॉप 5 में जगह बनाई: सुनील प्रभु (Sunil Waman Prabhu): 78.72 अंकों के साथ चौथा स्थान। मनोज जामसुतकर (Manoj Pandurang Jamsutkar): 74.24 अंकों के साथ पांचवां स्थान।वहीं, वरली से विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Uddhav Thackeray) कुल 52.58 अंक हासिल कर 18वीं रैंकिंग (18th Rank) पर रहे।
प्रकाश सुर्वे सबसे पीछे,
बीजेपी के कई विधायक भी निचले पायदान पर
33 मूल्यांकित विधायकों की सूची में सबसे खराब प्रदर्शन के साथ शिवसेना (Shiv Sena) के विधायक प्रकाश सुर्वे (Prakash Rajaram Surve) 28.49 अंकों के साथ 33वें (अंतिम) स्थान पर रहे।
निचले पायदानों पर रहने वाले अन्य प्रमुख विधायक:
अशोक पाटिल (Ashok Dharmaraj Patil – Shiv Sena): 31.17 अंकों के साथ 32वां स्थान।
रामचंद्र कदम (Ramchandra Shivaji Kadam – BJP): 32.67 अंकों के साथ 31वां स्थान।
दिलीप लांडे (Dilip Lande – Shiv Sena): 34.18 अंकों के साथ 30वां स्थान।
कालीदास कोलंबकर (Kalidas Neelkanth Kolambkar – BJP): 36.14 अंकों के साथ 29वां स्थान।
(नोट: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और दो कैबिनेट मंत्रियों (जैसे आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा) का इस रिपोर्ट कार्ड में मूल्यांकन नहीं किया गया है।)
संसदीय कामकाज और प्रश्नों की गुणवत्ता में 72% की गिरावट
रिपोर्ट कार्ड में विधायकों के घटते प्रदर्शन पर गहरी चिंता जताई गई है। 15वीं विधानसभा (15th Assembly) के पहले वर्ष (शीतकालीन सत्र 2024 से मानसून सत्र 2025) में कई नकारात्मक प्रवृत्तियां देखने को मिलीं:
प्रश्नों में गिरावट: 12वीं विधानसभा के पहले वर्ष में पूछे गए 7,955 प्रश्नों की तुलना में 15वीं विधानसभा में केवल 2,213 सवाल ही पूछे गए, जो 72 फीसदी की भारी कमी दर्शाता है।
प्रश्नों की गुणवत्ता: विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों की गुणवत्ता का औसत 50% से घटकर मात्र 33% रह गया है।
कम कार्य दिवस: 15वीं विधानसभा का पहला वर्ष केवल 40 कार्य दिवस चला, जबकि 12वीं में 47 और 13वीं विधानसभा में 50 कार्य दिवस कामकाज हुआ था।
विधायकों की औसत उम्र: मुंबई के विधायकों की औसत आयु 12वीं विधानसभा के 52 वर्ष से बढ़कर अब 57 वर्ष हो गई है।
रिपोर्ट कार्ड रैंकिंग सूची
विधायक का नाम, पार्टी, कुल अंक (Score / 100)
1अमीन पटेल (Amin Amir Ali Patel) INC 82.89, 2- अस्लम शेख (Aslam Ramjanali Shaikh) INC 80.58, 3- ज्योति गायकवाड़ (Jyoti Eknath Gaikwad) INC 80.30, 4- सुनील प्रभु (Sunil Waman Prabhu) SS (UBT) 78.72, 5- मनोज जामसुतकर (Manoj Pandurang Jamsutkar) SS (UBT) 74.24…………18आदित्य ठाकरे (Aditya Uddhav Thackeray)SS (UBT)52.58…………
29- कालीदास कोलंबकर (Kalidas Neelkanth Kolambkar) BJP 36.14, 30- दिलीप लांडे (Dilip Lande) SS 34.18, 31रामचंद्र कदम (Ramchandra Shivaji Kadam) BJP – 32.67, 32 – अशोक पाटिल (Ashok Dharmaraj Patil) SS 31.17, 33 – प्रकाश सुर्वे (Prakash Rajaram Surve) SS 28.49
प्रजा फाउंडेशन का वक्तव्य
प्रजा फाउंडेशन के सीईओ मिलिंद म्हस्के (Milind Mhaske) और प्रबंधक आसिफ खान (Asif Khan) ने कहा कि इस रिपोर्ट कार्ड का मुख्य उद्देश्य जनता के प्रति जनप्रतिनिधियों की संवैधानिक जवाबदेही तय करना है। सदन में घटते कार्य दिवस, गिरती प्रश्नों की संख्या और प्रश्नों की गुणवत्ता में कमी लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है।
