मुंबई : मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) द्वारा वायरल की गई एक कथित ऑडियो क्लिप की वजह से महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में भारी हड़कंप मच गया है। इस ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) को
मराठा आंदोलन को मैनेज करने के लिए 500 करोड़ रुपये दिए गए और यह रकम शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) के मार्फत मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) तक पहुंचाई गई। जरांगे के इस खुलासे के बाद डीसीएम शिंदे की शिवसेना आक्रामक हो गई। शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के, और वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने बीजेपी पर जोरदार हमला शुरू कर दिया। जिसके बाद बीजेपी से भी शिंदे और शिवसेना नेताओं पर तीखा पलटवार किया गया। शिंदे की शिवसेना (Shinde’s Shiv Sena) और बीजेपी के बीच हुई घमासान जैसी स्थिति के कारण राज्य की सत्तारूढ़ महायुति (Mahayuti) सरकार की काफी फजीहत हुई है। इसका एहसास होने पर लगभग 72 घंटे बाद डीसीएम शिंदे और बीजेपी की ओर से डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू किए गए हैं।
विवाद पर विराम के निर्देश
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि रामदास कदम के बयानों के कारण महायुति गठबंधन में दरार आ रही है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हस्तक्षेप करते हुए रामदास कदम सहित पार्टी के सभी नेताओं को इस मुद्दे पर आगे कोई भी बयानबाजी न करने की स्पष्ट हिदायत दी है। शिवसेना मंत्री उदय सामंत (Minister Uday Samant) ने भी दोनों दलों के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया है। आपसी आरोप-प्रत्यारोप को तत्काल रोककर पदाधिकारियों को सीधे सूखाग्रस्त किसानों की मदद करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं। दशहरा के अवसर पर शिवसेना की ओर से सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए 3.5 लाख अनाज किट भेजे गए थे। शिंदे ने पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और शिवसैनिकों (Shiv Sainiks) से कहा है कि वे यह राहत सामग्री सीधे जरूरतमंद किसान परिवारों तक पहुंचाएं और सरकारी योजनाओं व पंचनामों से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में किसानों की पूरी मदद करें।
संजय राउत पर गंभीर आरोप और जांच की मांग (Serious Allegations Against Sanjay Raut and Demand for Inquiry)
इस पूरे घटनाक्रम के बीच भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन (BJP State Chief Spokesperson Navnath Ban) ने मुंबई (Mumbai) स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे – UBTH) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बन ने फोड़ा राउत पर बम
बीजेपी के प्रवक्ता नवनाथ बन (Navanath Ban) का दावा है कि पिछले 3 दिनों से चर्चा में बनी यह 500 करोड़ रुपये की फर्जी ऑडियो क्लिप शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के वॉर रूम (War Room) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI) की मदद से तैयार की गई है।
साजिश के मास्टरमाइंड: छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) के एक व्यक्ति के माध्यम से यह ऑडियो क्लिप मनोज जरांगे पाटिल तक पहुंचाई गई थी। इस पूरे षड्यंत्र के सूत्रधार और मास्टरमाइंड स्वयं संजय राउत हैं।
एसआईटी (SIT) जांच की मांग: भाजपा, एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे पाटिल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए नवनाथ बन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) से संजय राउत के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर गहन जांच करने की मांग की है।
सनसनी के लिए 100 का 500 करोड़
नवनाथ बन ने आरोप लगाया है कि वाशी (Vashi) इलाके में बनाए गए वॉर रूम में यूट्यूब (YouTube) से ऑडियो सैंपल लेकर एआई (AI) के जरिए यह फर्जी क्लिप तैयार की गई थी। शुरुआत में इसमें 100 करोड़ रुपये की रकम रखने की योजना थी, लेकिन सनसनी फैलाने और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए संजय राउत ने स्क्रिप्ट में बदलाव कर इसे 500 करोड़ रुपये कर दिया।
500 करोड़ का जरांगे बम : डैमेज कंट्रोल में जुटे शिंदे-BJP
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad