मुंबई. मिल मजदूरों और उनके वारिसों के आवास का मसला सुलझाने के लिए म्हाडा का मुंबई मंडल ठाणे जिले में 12 हजार घर बनाएगा. राज्य सरकार ने इसके लिए हेदुटणे और उत्तरशीव में जमीन देने को मंजूरी दे दी है. मुंबई में जमीन उपलब्ध न होने से सरकार ने म्हाडा को महामुंबई में जगह तलाशने के निर्देश दिए थे.
हेदुटणे की करीब 4.5 हेक्टेयर जमीन की नाप जोख पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही मंडल के कब्जे में आएगी. यहां लगभग 4,500 घर बनाए जाएंगे. उत्तरशीव की करीब 7.5 हेक्टेयर जमीन की नाप जोख जल्द शुरू होगी. यह जमीन भी कुछ दिनों में मंडल को मिलने की उम्मीद है. मंडल को यह जमीन एक रुपये प्रति वर्ग मीटर के नाममात्र दर पर मिलेगी.
अब तक की प्रगति
मिल की जमीनों पर बनने वाली आवास योजना के तहत म्हाडा को पौने दो लाख आवेदन मिले थे. इनमें से एक लाख नौ हजार कामगार पात्र पाए गए हैं. अब तक 16 हजार कामगारों को घर दिए जा चुके हैं. शेष एक लाख से अधिक पात्र कामगारों और वारिसों के लिए नई जमीन पर घर बनाए जाएंगे.
ठाणे में मिल मजदूरों के लिए 12 हजार नए घर : MHADA को मिलेगी जमीन
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad