मुंबई: मुंबईकरों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में पावर बैंक फटने से आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मध्य रेलवे (Central Railway) के अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शुक्रवार अपराह्न दादर (Dadar) से बदलापुर (Badlapur) जा रही लोकल ट्रेन में हुआ, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
घाटकोपर के पास महिला डिब्बे में धुएं का गुबार
ट्रेन के घाटकोपर (Ghatkopar) स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले एक महिला यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद महिला डिब्बे में गाढ़ा धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए और उन्होंने आपातकालीन अलार्म चेन खींच दी।
सतर्क यात्रियों ने बुझाई आग
डिब्बे में मौजूद सतर्क यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए बैग को बाहर निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन संबंधित महिला यात्री का सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन रवाना
घटना के बाद ट्रेन को सुरक्षा जांच के उद्देश्य से घाटकोपर (Ghatkopar) स्टेशन पर अपराह्न 12:51 बजे से 12:53 बजे तक रोका गया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा पूरे डिब्बे और ट्रेन का गहन निरीक्षण किए जाने के बाद उसे आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।
नवी मुंबई में मोबाइल में आग की दूसरी घटना
इसके अलावा शनिवार रात पनवेल (Panvel) से वडाला (Wadala) जा रही एक वातानुकूलित लोकल ट्रेन में भी इसी तरह का मामला देखने को मिला। जुईनगर (Juinagar) से नेरुल (Nerul) सेक्शन के बीच रात लगभग 10:15 बजे महिला डिब्बे में एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, हालांकि इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ।
पावर बैंक फटने से लोकल ट्रेन में आग : यात्रियों में अफरातफरी
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad