Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. आगामी निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में सीटों के बंटवारे को लेकर महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और राकां अजीत पवार के बीच पहले ही प्रेशर गेम खेला जा रहा है. इस प्रशेर गेम में अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) भी शामिल हो गई है. बीते लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में आठवले की आरपीआई को महायुति में एक भी सीट नहीं मिली थी. तब आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री ने सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया था लेकिन आगामी निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने खुल कर बगावत के संकेत…

Read More

मुंबई. पुणे में ज्योतिषाचार्यों का एक राष्ट्रव्यापी सम्मेलन चल रहा है. इसमें आए ज्योतिषाचार्यों ने देश और महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी कुछ दिलचस्प भविष्यवाणियां की. ज्योतिषाचार्यों ने खासकर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर जो दावा किया है, उससे राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है.पुणे में आयोजित 43वें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन ने राजनीति के गलियारों में भूचाल ला दिया है. इस सम्मेलन में कई नामी ज्योतिषियों ने बड़े नेताओं के भविष्य पर अपनी भविष्यवाणियां रखीं. इन भविष्यवाणियों में सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

मुंबई. सनातन धर्म में तिथियों का खासकर अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. उस पर भी जब ये तिथियां सप्ताह के किसी विशिष्ट दिन पर पड़ जाती हैं तो इनका महत्व और भी बढ़ जाता है. ऐसी ही तिथियों में एक है शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या, जिसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहते हैं. इस तिथि को पितरों के श्राद्ध, तर्पण, का विशेष फल मिलता है. अर्थात लगभग एक सप्ताह बाद शुरू होने वाले पितरों के महापर्व पितृपक्ष से पहले पितरों को प्रसन्न करने का शुभ अवसर आज मिल गया है.सनातन धर्म में भाद्रपद मास की…

Read More

मुंबई : कामकाजी व श्रमिक महिलाएं काम के दौरान अपने 6 महीने से 6 साल की उम्र तक के बच्चों की देखभाल भी कर सकें, इस मकसद से केंद्र सरकार की मिशन शक्ति अभियान के सामर्थ्य पहल के तहत एक आंगनवाड़ी “पालना” योजना शुरू की गई है. इस बारे में महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने गुरुवार को कहा है कि इससे श्रमिकों और कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी तथा बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी.मंत्री तटकरे ने कहा कि पहले चरण में महाराष्ट्र में 345 जगहों पर पालना घर शुरू करने…

Read More

सिंधुदुर्ग: अपनी आक्रामक राजनीति और कट्टर हिंदुत्ववादी छवि के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे ने गुरुवार को सिंधुदुर्ग जिले में एक मटका सट्टेबाजी के अड्डे पर छापा मारकर सभी को सकते में डाल दिया. छापेमारी के बाद नितेश ने पुलिस को फोन किया तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.सिंधुदुर्ग जिले के मंत्री नितेश ने कणकवली बाजार के एक बड़े सट्टेबाज महादेव रमाकांत घेवरी के मुख्य अड्डे पर अचानक पहुंच गए. बताया जा रहा है के ये सट्टेबाज पिछले कई वर्षों से पूरे सिंधुदुर्ग जिले में मटका जुए का अड्डा चला रहा था.…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने किया स्वागतमुंबई. मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों की पृष्ठभूमि में इनकमिंग तेज हो गई है. यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. इस मौके पर पालघर, कल्याण-डोंबिवली, चंद्रपुर जिले के कई पूर्व नगरसेवक बीजेपी में शामिल हुए. पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी को कमल धारी गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.पूरे राज्य से तथा सभी सियासी दलों के नेताओं के बीच मानोंबीजेपी में शामिल होने की होड मची है. ऐसा बीते सप्ताह भर से लगातार देखने को मिल रहा है. इस दौरान बीजेपी ने गुरुवार को यूबीटी…

Read More

मुंबई. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी अक्टूबर महीने में संभावित मुंबई मनपा के चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुट गई है. मुंबई मनपा चुनाव की घोषणा और महायुति में सीटों का बंटवारा से पहले ही अजीत की एनसीपी में चुनावी बैठकों का दौर शुरू हो गया है. मुंबई महानगरपालिका चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने चुनावी तैयारी को गति देना शुरू कर दिया है.एनसीपी (अजीत पवार) की मुंबई विभागीय बीएमसी चुनाव प्रबंधन समिति की दूसरी बैठक बुधवार को मुंबई प्रदेश कार्यालय में नवाब…

Read More

मुंबई. राज्य में बीते चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बांधों में जलस्तर बढ़ गया है. नदी-नाले उफान पर हैं. बरसाती बाढ़ ने कृषि फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे बुधवार को वाशिम में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य राज्य के 19 जिलों में 20 लाख 12 हज़ार 775 एकड़ क्षेत्र में लगी सोयाबीन, मक्का, कपास, उड़द, अरहर, मूंग और अन्य खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. मंत्री भरणे ने कहा कि राज्य में सर्वाधिक 7 लाख 13 हजार 857…

Read More

मुंबई. सहकारी समितियों के चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सहकारिता विभाग ने इन चुनावों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य में सहकारी समितियों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं. सहकारिता विभाग ने चुनाव 30 सितंबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदियां उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.…

Read More

मुंबई. सोमवार को बरसाती बाढ़ के कारण उफान मारती मीठी नदी में नहाने का लालच की वजह से बांद्रा – पूर्व स्थित वाल्मीकि नगर इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय युवक की जिंदगी दांव पर लग गई है. बताया जा रहा है कि बीकेसी, के वाल्मीकि नगर स्थित कनकिया पैलेस बिल्डिंग के पास मीठी नदी पर बने ब्रिज से वरदान आनंद जंजोतार नामक युवक पानी में नहाने के लिए कूदा था. लेकिन तेज बहाव की वजह से वह पानी में बह गया. स्थानीय नागरिकों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीकेसी पुलिस और बीकेसी दमकल केंद्र के दमकल…

Read More