Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. नवी मुंबई के उल्वे इलाके में हुई 42 वर्षीय कैब चालक की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. घर में शरण लेने वाली युवती और उसके प्रेमी ने हथौड़े से वार करके कैब चालक को मौत के घाट उतारा था. इस हत्याकांड के बाद फरार प्रेमी जोड़े को परिजनों द्वारा पुलिस के समक्ष पेश किए जाने के बाद इस कत्ल की कहानी सामने आई ही.मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नवी मुंबई के उल्वे इलाके में एक कैब चालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था. मृतक की पहचान संजय पांडे के रूप में सामने आई…
मुंबई. 26/11 आतंकी हमले के जख्म गुरुवार को फिर से हरे हो गए. कसाब एंड कंपनी द्वारा मुंबई पर हमले के जरिए पूरी दुनिया को दहलाने वाले आतंकी हमले की साजिश में शामिल तहव्वुर राणा को भारतीय जांच एजेंसियां अमेरिका से प्रत्यर्पित करके हिंदुस्तान ले आईं. पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को एक विशेष विमान से अमेरिका के लॉस एंजिल्स से दिल्ली लाया गया. एनआईए और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीमों ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में लिया. बाद में उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में…
मुंबई. छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित ब्लॉक ब्लास्टर हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पायरेसी मामले में मुंबई पुलिस की साउथ साइबर पुलिस ने पुणे निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उक्त आरोपी ने एक ऐप के माध्यम से फिल्म का अवैध ढंग से वितरण किया था. जिसकी वजह से फिल्म के निर्माता और वितरकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था.बता दें कि फरवरी 2025 में फिल्म की रिलीज के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्स ऐप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यू-ट्यूब, गूगल पर अवैध ढंग से पूरी फिल्म जारी की गई थी. फिल्म से जुड़ी अगस्त एंटरटेनमेंट कंपनी के सीईओ रजत…
मुंबई. मानसून में बरसाती बाढ़ के लिहाज से बांद्रा- खार (पूर्व) का इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. इसलिए मानसून पूर्व नाला सफाई जरूरी होती है. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के पूर्व नगरसेवक व विधानसभा समन्वयक चंद्रशेखर वासुदेव वायंगणकर के प्रयासों से गुरुवार को मनपा वार्ड क्रमांक 95 में नाला सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया.वांगणकर ने तह की बात को बताया कि शिवसेना नेता, विभागप्रमुख व विधायक एड. अनिल परब के मार्गदर्शन, शिवसेना सचिव व विधायक वरुण सरदेसाई के सहयोग एवं मेरे अथक प्रयासों से मुंबई मनपा की ओर से हर साल की तरह इस साल भी वार्ड…
मुंबई. चेंबूर इलाके में कारोबारी पर बुधवार की रात फायरिंग की घटना घटित होने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बाइक पर आए दो हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए. इस घटना में घायल कारोबारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चेंबूर के डायमंड गार्डन सिग्नल के पास हुई फायरिंग की इस घटना के बारे में बताया का रहा है कि हमलावरों ने कारोबारी पर दो गोलियां चलाई. नहीं हो सकी हमलावरों की शिनाख्तजख्मी कारोबारी की पहचान सदरुद्दीन खान के रूप में सामने आई है. बताया जा रहा…
पत्रकारों की मांगों के संदर्भ में राज्य सरकार का सकारात्मक रुख : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वादा
वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना की शर्तों के संदर्भ में पत्रकार संगठनों से सुझाव लेकर नया प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य के पत्रकारों की मांगों के संबंध में राज्य सरकार का दृष्टिकोण सकारात्मक है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकारों के लिए शुरू की गई आचार्य बालशास्त्री जांभेकर पत्रकार सम्मान योजना की शर्तों के संदर्भ में राज्य के पत्रकार संगठनों से सुझाव प्राप्त कर योजना में बदलाव हेतु नया प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए. सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रालय एवं विधिमंडल वार्ताहर…
देशविरोधी गतिविधियों में संलग्न संगठनों के खिलाफ ही विशेष जन सुरक्षा कानून मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष जन सुरक्षा कानून देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में विश्वास दिया कि इस कानून के कारण पत्रकारों या किसी भी आम नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी, न ही उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कोई ठेस पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि यह कानून व्यक्तियों के लिए नहीं, बल्कि देशविरोधी कृत्यों में संलिप्त संगठनों के खिलाफ है. सह्याद्री अतिथिगृह में राज्य के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ…
मुंबई. फुटपाथ और खाली पड़े सरकारी भूखंड़ों पर फेरीवाला व भू-माफियाओं की हमेशा से नजर रहती है. भ्रष्ट अधिकारियों एवं फेरीवाला / भू-माफियाओं की वजह से मुंबई के ज्यादातर फुटपाथ अतिक्रमण का शिकार हो चुके हैं. अदालतें भी इस पर चिंता व्यक्त कर चुकी हैं. लेकिन इसके बाद भी फुटपाथों पर अतिक्रमणों के बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लेकिन इस निराशाजनक माहौल के बीच एक सुकून दायक खबर सामने आई है. खबर यह है कि मुंबई मनपा ने भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण किए गए फुटपाथों को मुक्त कराने के लिए एक अभियान शुरू किया है. मनपा…
मुंबई. 26 जुलाई 2005 की बरसाती बाढ़ की विभिसिकता को मुंबईकर शायद ही कभी भूल पाएंगे. हर साल मानसून में हाई टाइड के दौरान जब बारिश होती है तो मुंबईकर 26 जुलाई को याद करके सिहर उठते हैं. आगामी मानसून के संदर्भ में भी कुछ ऐसी ही जानकारी सामने आई है. जून 2025 में शुरू होनेवाली बारिश के बाद मुंबईकरों के लिए 18 दिन टेंशन के होंगे. क्योंकि इस दिन समुद्र पूरे उफान पर रहेगा. इस दौरान यदि बारिश होगी तो मुंबईकरों को एक बार फिर से 26 जुलाई जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है.मुंबईकर इन दिनों भले…
मुंबई. 1 अप्रैल को नाशिक जव्हार रोड पर घाटकर पाडा इलाके में वाघ नदी के पुल के नीचे सुबह 10.40 बजे के करीब मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी मोखाड़ा पुलिस ने सुलझा ली है. किसी क्राइम थ्रीलर फिल्म की कहानी की तर्ज पर रची गई उक्त हत्या की गुत्थी को पुलिस ने लगभग एक सप्ताह की मशक्कत के बाद सुलझाया है. इसके लिए मोखाड़ा पुलिस को महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गुजरात ऐसे 4 राज्यों की खाक छाननी पड़ी.मिली जानकारी के अनुसार लगभग 25 से 27 वर्ष की महिला की स्कार्फ से गला घोंट कर हत्या…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution