बॉलीवुड में सिंगल पैरेंट बनने यानी बिन ब्याह के मां और पिता बनने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ना, ना इसका कोई गलत अर्थ नहीं लगाना चाहिए बल्कि अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें अच्छी परवरिश देना ऐसा यह एक नेक काम है. इसलिए इसे बढ़ावा देना अच्छी पहल है. और अब ‘उतरन’ व ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री टीना दत्ता ने भी कुछ ऐसा ही करने की इच्छा व्यक्त की है. काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहनेवाली 33 वर्षीय टीना अभी भी अविवाहित हैं, लेकिन हालही में उन्होंने मातृत्व के बारे में खुलकर बात की है. टीना ने कहा है कि वह भविष्य में ‘सिंगल मदर’ बनने का निर्णय ले सकती हैं. हालांकि टीना ने आगे यह भी कहा कि एकल मां बनने का अंतिम निर्णय उन्होंने अभी नहीं लिया है, लेकिन वे सरोगेसी या गोद लेने जैसे विकल्पों पर विचार कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि मैं एक अच्छी मां बनूंगी.
इनसे मिली प्रेरणा
टीना से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंड़न और अभनेता तूषार कपूर, मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर और सुष्मिता सेन सिंगल पैरेंट बन चुके हैं. एकल माताओं की प्रशंसा करते हुए टीना ने कहा कि मैं सुष्मिता सेन जैसी महिलाओं की बहुत प्रशंसा करती हूं, उन्होंने दो खूबसूरत बेटियों को गोद लिया है. टीना हाल ही में मुंबई के जिम कल्चर पर आधारित क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘पर्सनल ट्रेनर’ में नजर आईं. उन्होंने ‘सेक्शन 365’ और ‘366’ जैसे शो के लिए काम किया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version